– कैट विमेन विंग उदयपुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग 24 News Update उदयपुर, 4 सितम्बर। कैट विमेन विंग उदयपुर की 22वीं सामान्य बैठक का आयोजन होटल रीजेंटा सेंट्रल, उदयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आधुनिक तकनीक, व्यवसायिक विकास, महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति आदि विषय पर संवाद किया गया।कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय संयोजक कैट राष्ट्रीय महिला विंग एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञ भास्कर दि गर्ग एवं सिद्धार्थ पांडे ने महिलाओं को एआई के आधुनिक एवं व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने एआई के माध्यम से उत्पाद वीडियो, प्रचार वीडियो, रचनात्मक सामग्री, गीत, गीतों के बोल एवं विपणन सामग्री कुछ ही मिनटों में तैयार करने के तरीकों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एआई महिलाओं के व्यवसाय को तेज, रचनात्मक एवं प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। कार्यशाला में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यवसाय में एआई के उपयोग से जुड़ी कई नई एवं उपयोगी तकनीकें सीखीं।– राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे और महिलाओं ने किया गरबाकैट की संभागीय समन्वयक एवं सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संयोजिका कविता बलदवा एवं कृतिका बलदवा के संयोजन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सदस्याओं एवं बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही गरबा महोत्सव एवं महाआरती में भी सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक एवं पारंपरिक रूप से सजाया गया। श्रीकृष्ण की आरती के पश्चात सभी सदस्यों को पंचामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी के भक्तिमय वातावरण ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिकता, आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. ममता एवं डॉ. सोनू जैन ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी विजयलक्ष्मी चौहान थीं। सम्मानित अतिथियों के रूप में ऐश्वर्या ग्रुप समिति की निदेशक डॉ. सीमा सिंह भाटी तथा सीपीएस एवं रॉकवुड स्कूल की निदेशक अलका शर्मा उपस्थित रहीं।इस अवसर पर साक्षी भट्ट, चयनिका गलूंडिया, कल्पना चोरडिय़ा, डॉ. ममता धूपिया, कविता बलदवा, कृतिका बलदवा, सुषमा कुमावत, रितु भटनागर, अनीता भाणावत, विजेता मेहता सहित 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में प्रतिष्ठाचार्य कार्यशाला प्रारंभ 9 सितम्बर तक चलेगी विद्धत संगोष्ठी जन्माष्टमी पर इस्कॉन कोवे में वृंदावन-गोवर्धन जैसा आनंद