राजसमंद। जिला परिषद की सत्ता किसके हाथ आएगी, इसका फैसला आज मतदान के जरिए होगा। जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस की सुंदर देवी कीर और भाजपा के मदन सिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसिजा के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान जिला परिषद सभागार में कराया जाएगा। जिला परिषद के कुल 29 वार्डों के नतीजे इस चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। इनमें कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में 12 सीटें आई हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों भीम, कुंभलगढ़, नाथद्वारा और राजसमंद के वार्ड सदस्यों से मिलकर बनी जिला परिषद में बहुमत का आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में दिखाई देता है। हालांकि जिला प्रमुख के चुनाव में अंतिम फैसला मतदान से ही तय होगा। इस बार जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी कीर नामांकन के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर गुर्जर के साथ जिला परिषद सभागार से बाहर निकलीं। वहीं भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह चौहान नामांकन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के साथ पहुंचे। कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान भी सुंदर देवी कीर के नामांकन के दौरान मौजूद रहे। चुनाव को देखते हुए जिला परिषद परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। 1995 से अब तक भाजपा पांच बार, कांग्रेस तीन बार काबिज राजसमंद जिला परिषद में 1995 से अब तक आठ जिला प्रमुख चुने जा चुके हैं। इस दौरान भाजपा ने पांच बार और कांग्रेस ने तीन बार यह पद हासिल किया। कांग्रेस को भीम, नाथद्वारा और राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से जिला प्रमुख बनाने का अवसर मिला है, जबकि कुंभलगढ़ क्षेत्र को अब तक इस पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिला। ऐसे में इस बार चुनावी गणित के साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का सवाल भी चर्चा में है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर जिला प्रमुख चुनाव LIVE: जिला परिषद में सियासी हलचल तेज, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लालसिंह झाला आमने-सामने इस्काॅन गगूंकुण्ड मे धूमधाम से हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह