24 News Update उदयपुर। उम्र को महज एक संख्या साबित करते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश चावला ने फिटनेस और खेल के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 75 वर्ष की उम्र में भी उनका खेल के प्रति जुनून और नियमित व्यायाम का सिलसिला जारी है। उनकी फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां अब सोशल मीडिया पर भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं। फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है, जबकि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों को मिलाकर वह डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उदयपुर के फतेहसागर पर रॉयल ग्रुप की ओर से चावला का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उनके एक लाख से अधिक फेसबुक फॉलोअर्स होने की खुशी में केक काटकर उनका स्वागत किया गया। 500 रील्स पर करोड़ों बार देखा गया फिटनेस कंटेंटहरीश चावला ने अब तक सोशल मीडिया पर करीब 500 रील्स साझा की हैं। इन रील्स को करोड़ों बार देखा जा चुका है। खास बात यह है कि वह उम्र के इस पड़ाव पर भी नियमित रूप से अपनी फिटनेस गतिविधियों के वीडियो बनाकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।चावला रोजाना दो से तीन रील्स फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा करते हैं। उनके वीडियो का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कई खेलों में 127 पदक हासिल किएहरीश चावला की उपलब्धियां केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने शक्ति भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, दौड़, साइकिलिंग और योग जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अब तक 127 पदक अपने नाम किए हैं। 75 वर्ष की उम्र में भी उनका खेलों का सफर थमा नहीं है। वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय बने हुए हैं। चावला का कहना है कि नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली उम्र बढ़ने के साथ और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी सोच के साथ वह अपने दैनिक अभ्यास और खेल गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक जैन के ‘मिनी पाकिस्तान’ बयान के विरोध में सद्भावना मार्च, राजेश सिंघवी बोले—नफरत की पहचान नहीं बनने देंगे शहर की गंगा-जमुनी तहजीब उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने संभाली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान, बोले—जनजातीय समाज की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत