24 News update खेरवाड़ा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया। बैठक में कुवैत, दोहा, मस्कट, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने तथा ऊर्जा, पर्यटन, हॉस्पिटिलिटी, जेम्स एंड ज्वेलरी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं खनिज क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान के किलों, महलों, हवेलियों, रेगिस्तानी पर्यटन एवं अभयारण्यों सहित समृद्ध विरासत में निवेश की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने प्रवासी राजस्थानियों से फाउंडेशन से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए आगामी 10 दिसंबर को आयोजित राजस्थान प्रवासी दिवस में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने जिला स्तरीय एनआरआई सेल एवं राजस्थानी आइकन अवॉर्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।वर्चुअल संवाद में कुवैत चैप्टर की ओर से सेक्टर 3, हिरण मगरी, उदयपुर निवासी डायालाल प्रजापत, अध्यक्ष तथा पटिया, तहसील नयागांव, जिला उदयपुर निवासी सतीश पांचाल, सचिव ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने कुवैत में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़ने तथा राजस्थान में निवेश, पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा देने पर विचार रखे।इस अवसर पर कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन का नया चैप्टर गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि चैप्टर के गठन से कुवैत में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को सशक्त मंच मिलेगा और उन्हें राजस्थान के विकास से जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्षों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं, सुझावों एवं मांगों को सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्थान फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर अमित सिंगल सहित वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी तथा विभिन्न चैप्टरों के पदाधिकारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर खेरवाड़ा में निकला भव्य जुलूस शिव महापुराण कथा में गूंजी भोलेनाथ की महिमा, पहले दिन तीन ज्योतिर्लिंगों का हुआ वर्णन