24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने फ्लैटों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ देशभर के विभिन्न राज्यों में नकबजनी और मारपीट के करीब 250 से अधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में रूप मधुवन अपार्टमेंट निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात बदमाश उसके फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता से पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई को आंध्रप्रदेश के काकीनाडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सूने मकान और फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात करता था। आरोपी मूल रूप से हैदराबाद का निवासी है और लंबे समय से देशभर में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपीमोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई (53) पुत्र स्व. मोहम्मद हबीब कुरैशी निवासी मोहम्मदाबाद, अत्तापुर, हैदराबाद हाल निवासी कुली कुतुबशाहनगर, टोली चौकी, हैदराबाद (तेलंगाना)।टीम प्रभारी व सदस्यः- 01. श्री भरत योगी थानाधिकारी, सुखेर।02. श्री महिपाल सिंह स.उ.नि. ।03. श्री रामकुवार हैड कानि.। 04. श्री श्रवण कुमार हैड कानि.। 05. श्री सुमेरराम कानि.। 06. श्री देवेन्द कुमार कानि.।07. श्री अचलाराम कानि.। 08. श्री लोकेश रायकवाल कानि. साइबर सैल, उदयपुर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईपीओ लिस्टिंग के नाम पर 42 लाख ठगी का मामला सुलझा, जांच में आरोप साबित नहीं, कोर्ट ने एफआर स्वीकारी उदयपुर समेत राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट, 29 मई से तेज अंधड़ और बारिश के आसार