24 News Update उदयपुर। उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में फिलहाल भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी 27 और 28 मई के लिए कई जिलों में तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 27 और 28 मई के दौरान तापमान 48 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। लगातार चल रही गर्म हवाओं और गर्म रातों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।हालांकि भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 मई से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलने लगेगा। प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जो 30 मई के बाद और ज्यादा सक्रिय हो सकती हैं।मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में तेज अंधड़, धूलभरी आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश के असर से 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 29 और 30 मई से लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। जून के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 250 से ज्यादा मामलों में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, काकीनाडा से सुखेर पुलिस ने दबोचा फर्जी एडमिट कार्ड से सिविल सेवा परीक्षा देने आए युवक को जमानत, युवक बोला—पिताजी एग्जाम सेंटर पर छोड़ने आए थे इसलिए लाइन में लग गया