24 News Update सलूंबर। सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई और केवल लोहे का ढांचा ही बचा।जानकारी के अनुसार यह घटना झल्लारा थाना क्षेत्र के गरडा गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने तेजी से पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बस में सवार ड्राइवर, क्लीनर और यात्री समय रहते नीचे उतर गए और बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्थानीय स्तर पर उसे बुझाना संभव नहीं था, जिसके बाद सलूंबर से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।हादसे के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से जली हुई बस को सड़क से हटवाकर मार्ग को सुचारु किया।बताया जा रहा है कि यह बस आशापुरा ट्रैवल्स की ‘मुल्तानी सोना’ स्लीपर कोच थी। हादसे के समय बस में कुल पांच यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित, बुलेट ट्रेन परियोजना में तीव्र प्रगति, 2027 तक संचालन लक्ष्य ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा