उदयपुर। प्रतापनगर-एकलिंगपुरा बाइपास पर शनिवार को सीमेंट से भरा एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। चलते वाहन का टायर पंचर होने के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह कुछ दूर तक लहराता हुआ सड़क पर पलट गया। हादसे के साथ ही ट्रक में लदे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए। व्यस्त हाईवे पर अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात रही कि हादसे के समय आसपास से गुजर रहे दूसरे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक प्रतापनगर से एकलिंगपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में अचानक उसका टायर पंचर हो गया। ट्रक में सीमेंट के कट्टे भरे होने से वजन काफी अधिक था। ऐसे में टायर पंचर होते ही चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में केबिन में चालक फंस गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

सड़क पर बिखरे कट्टों से थमे वाहनों के पहिए

हाईवे के बीच ट्रक पलटने और सीमेंट के कट्टे बिखरने से प्रतापनगर से एकलिंगपुरा की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर क्रेन बुलवाई गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा कर सड़क किनारे हटाया गया। इसके बाद सड़क पर फैले सीमेंट के कट्टों और मलबे को हटवाया गया। रास्ता साफ होने पर यातायात फिर से सुचारू हो सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह चलते वाहन का टायर पंचर होना माना जा रहा है।

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading