उदयपुर। शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक रास्तों पर ठेले लगाकर यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त इलाकों में अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए ठेलों को जब्त किया। निगम की इस कार्रवाई से उन ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया, जो सार्वजनिक रास्तों को घेरकर अपना कारोबार संचालित कर रहे थे।

महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर निगम की टीम ने सूरजपोल, अस्थल मंदिर चौराहा, उदयपुर हॉस्पिटल और आइस फैक्ट्री के आसपास विशेष कार्रवाई की। इन इलाकों में सड़क किनारे और आमजन के आवागमन के लिए निर्धारित स्थानों पर लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। मौके पर मिले अवैध ठेलों को निगम टीम ने जब्त कर लिया। निगम के अनुसार, इन ठेलों के कारण पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर ठेले सड़क के किनारे इस तरह खड़े किए गए थे कि रास्ता संकरा हो रहा था और यातायात प्रभावित हो रहा था। इससे व्यस्त बाजारों और चौराहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।

समझाइश के बाद भी नहीं सुधरे हालात, अब सीधे जब्ती

नगर निगम की ओर से ठेला संचालकों को पहले भी सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई थी। चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रहने पर निगम ने अब जब्ती की कार्रवाई शुरू की है। महापौर पारस सिंघवी ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुंदरता के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम नागरिकों को बिना बाधा सड़क पर चलने और बाजारों में आवागमन की सुविधा मिलना प्राथमिकता है। सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा कर कारोबार करने वालों के कारण आमजन को परेशानी हो, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं ठेले

महापौर ने शहर के सभी ठेला संचालकों से अपील की कि वे नगर निगम के नियमों का पालन करें और निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें। सड़क, चौराहों और सार्वजनिक आवागमन के रास्तों पर अवैध रूप से ठेले लगाने से बचें। उन्होंने चेताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के ठेले जब्त किए जाएंगे और उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे मामलों में होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए संबंधित ठेला संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

निगम की कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा सहित निगम के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। निगम ने साफ किया है कि शहर में यातायात सुचारू रखने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading