उदयपुर। पुलां इलाके में मोबाइल कंपनी की ओर से कथित तौर पर बिना विभागीय अनुमति कराई जा रही खुदाई ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी। खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर पानी बहने लगा। इतना ही नहीं, खुदाई के कारण पास लगा बिजली का पोल भी तिरछा हो गया। इससे क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कंपनी के खिलाफ आक्रोश जताया।स्थानीय लोगों के अनुसार, खुदाई शुरू होते ही उन्होंने कर्मचारियों को नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन के बारे में जानकारी देकर काम रोकने को कहा था। कर्मचारियों ने खुद को जियो कंपनी से जुड़ा बताते हुए उनकी बात अनसुनी कर दी और खुदाई जारी रखी। कुछ ही देर में पाइपलाइन फूट गई और पानी सड़क पर बहने लगा। पहले से पानी की कमी झेल रहे क्षेत्र के लोगों के लिए इस घटना ने नई परेशानी खड़ी कर दी। पूर्व डिप्टी मेयर ने रुकवाया काम, अधिकारियों को बुलायासूचना मिलने पर वार्ड पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर खुदाई का काम तत्काल रुकवा दिया। इसके बाद जलदाय और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और तिरछे हुए बिजली के पोल का निरीक्षण किया। शेखावत ने कंपनी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना विभागीय अनुमति और खुदाई के नक्शे के इस तरह काम करना गंभीर लापरवाही है। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। स्थानीय लोगों ने भी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी कंपनी को बिना अनुमति खुदाई की छूट नहीं मिलनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation टायर फटते ही लहराया सीमेंट से भरा मिनी ट्रक, हाईवे पर पलटने से मची अफरा-तफरी; चालक सुरक्षित जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और जीवन मूल्यों को समझना जरुरी: डॉ. मन्नालाल रावत