24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित हिन्दू सम्मेलनों की समीक्षा एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव मनाए जाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में नववर्ष मनाने को लेकर संयोजक व अध्यक्ष मनोनीत किए गए।बैठक जिला प्रचारक निखिल, अनुराग पाठक, गिरीश सोमपुरा के आतिथ्य में हुई। सोमपुरा ने बताया कि 10 बस्ती में 12 सम्मेलन हुए, जिसमें 6000 से अधिक नगरवासियों ने भाग लिया।पाठक ने बताया कि 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रबुद्ध सम्मेलन किए जाएंगे।सावरकर बस्ती से मनोज दीक्षित, सुभाष बस्ती से प्रकाश व्यास, केशव बस्ती से अनुराग पाठक, अम्बेडकर बस्ती से लालसिंह, सुदेश भाटिया, वाल्मीकि बस्ती से राधाकृष्ण टेलर, गणेश बस्ती से नीरज पंचाल, मधुकर बस्ती से केशव चंद्र बारोट, माधव बस्ती से शंकरलाल सोलंकी ने वृत्त प्रस्तुत किया।जिला प्रचारक निखिल ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व डॉ. हेडगेवार ने संघ की शाखा की शुरुआत की एवं आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। हिन्दू सम्मेलनों में बस्ती के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। सभी बस्तियों में संख्या अच्छी रही।19 मार्च को भारतीय नववर्ष मनाया जाएगा। नववर्ष पर बस्ती के अनुसार प्रभातफेरी, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ एवं शहर के सभी मंदिरों में महाआरती की जाएगी।भारतीय नववर्ष को लेकर गिरीश सोमपुरा संयोजक, नारायण अहारी सह संयोजक एवं जयंतीलाल मोची को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में हरीशचन्द्र सोमपुरा, गोपाल पंचाल, श्याम भट्ट, राधाकृष्ण टेलर, रमणलाल अहारी, प्रकाश खटीक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूमि सुपोषण अभियान सरोदा खंड बैठक