24 News Update Udaipur. राजस्थान गाड़ियां लोहार समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं अधिकार संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत राजस्थान गाड़ियां लोहार विकास समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। समिति ने समाजहित में सक्रिय भूमिका एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए करण भंवरलाल गाड़ियां लोहार को राजस्थान प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 01 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। नियुक्ति पत्र समिति के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश बोराणा (पार्षद) द्वारा जारी किया गया है।
समिति की ओर से बताया गया कि करण भंवरलाल गाड़ियां लोहार लंबे समय से गाड़ियां लोहार समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और समाज के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्थान प्रदेश मंत्री के रूप में वे राज्यभर में संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा गाड़ियां लोहार समाज की समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार तक मजबूती से रखने का कार्य करेंगे।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading