24 News Update कोटा, 8 सितम्बर। सुबह का वक्त था। छत्र विलास (सीबी) गार्डन में लोग रोज की तरह मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के लिए पहुंचे थे। इसी बीच किसी की नजर जामुन के पेड़ पर पड़ी और वहां का नजारा देखकर पूरे पार्क में अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 फीट ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ बैठा था।जिस समय तेंदुआ नजर आया, पार्क में करीब 200 लोग मौजूद बताए गए। प्रशासन ने तत्काल पूरे क्षेत्र को खाली करवाया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद शुरू हुआ तेंदुए को सुरक्षित नीचे उतारने का चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन। चार कोशिशें नाकाम, पांचवीं में लगा डार्टतेंदुए को पेड़ से नीचे उतारने के लिए उसे ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था। वन विभाग की टीम ने कई बार डार्ट गन से निशाना लगाया, लेकिन घने पेड़ और पत्तियों के कारण शुरुआती कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।आखिरकार पांचवीं कोशिश में डार्ट तेंदुए को लग गया। अधिकारियों के अनुसार आखिरी निशाना क्रेन पर चढ़कर लगाया गया। डार्ट लगने के करीब 20 मिनट बाद तेंदुआ बेहोश होकर नीचे लगाए गए जाल में गिर गया। 40 फीट ऊंचाई तक पहुंची क्रेनरेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित बनाने के लिए पेड़ के नीचे जाल लगाया गया था। आसपास का क्षेत्र खाली करवाया गया और क्रेन को पेड़ की ऊंचाई के अनुसार सेट किया गया। इसके बाद एक्सपर्ट टीम ने ऊपर बैठे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ के अनुसार तेंदुआ काफी ऊंचाई पर था, जिसके कारण उसे ट्रैंकुलाइज करने में परेशानी आई। चार डार्ट फायर के बाद पांचवां निशाना सफल रहा और तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया। बेहोश होकर जाल पर गिरा, फिर नयापुरा ले गएट्रैंकुलाइज होने के बाद तेंदुआ पेड़ से नीचे गिरा। उसे जाल के जरिए सुरक्षित संभाला गया और बाद में वन विभाग के नयापुरा कार्यालय ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल चेकअप किया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य की स्थिति देखने के बाद उसे जंगल में छोड़ने को लेकर फैसला लिया जाएगा। 25 लोगों की टीम ने संभाला मोर्चापूरे ऑपरेशन में वन विभाग के अधिकारियों, विशेषज्ञों और डॉक्टरों सहित करीब 25 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद रही। टीम में दो डॉक्टर, सीसीएफ और दो एसीएफ भी शामिल थे। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे चला। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने संभावना जताई कि यह वही तेंदुआ हो सकता है, जिसे कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास देखे जाने की जानकारी मिली थी। इससे पहले उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन वह उसमें नहीं आया। तेंदुए के पेड़ पर होने की सूचना मिलते ही पार्क के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों को बाहर निकाला गया और पुलिस तथा आरएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भरतपुर में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 8 महिलाएं दबीं, एक की मौत; घायलों से मिले सीएम