24 News Update भरतपुर। जिले के सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर बनी दीवार अचानक ढहने से वहां से गुजर रहीं 8 महिलाएं मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी महिलाओं को बाहर निकाला और सेवर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आरबीएम अस्पताल, भरतपुर रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात घायलों का उपचार जारी है।हादसे में गुरुवचन, मीरा (55), प्रेमवती (80), नंदनी (18), गुड्डू (25), सुनीता (45), वीरमति (50) और अंकुश (17) घायल हुए हैं। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी संजय डांगी ने बताया कि महिलाएं सिकलीगर मोहल्ले से सामान लेने बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे महिलाएं दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए दीवार की पट्टियां हटाईं और घायलों को बाहर निकाला। बंदर के कूदने से दीवार गिरने की बातभरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाएं मकान के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान बंदर के दीवार पर कूदने से छत के ऊपर बनी दीवार अचानक ढह गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। सभी घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। प्रशासन की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आरबीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईकोर्ट भवन निर्माण में कथित गड़बड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, RSRDC के 3 अधिकारियों समेत 5 गिरफ्तार