24 News Update उदयपुर। पारस हेल्थ उदयपुर में 34 वर्षीय बढ़ई की जटिल स्पाइनल हाइडैटिड बीमारी की सफल सर्जरी कर रीढ़ और आसपास की मांसपेशियों से करीब 200-250 हाइडैटिड डॉटर सिस्ट निकाली गईं। बीमारी के कारण रीढ़ की नसों पर दबाव बढ़ गया था, जिससे पैरों में कमजोरी और लकवे का खतरा था।
करीब तीन महीने से मरीज बाएं पैर में साइटिका जैसे दर्द और तेज पीठ दर्द से परेशान था। करीब तीन साल पहले अहमदाबाद के एक अस्पताल में उसकी हाइडैटिड बीमारी की सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन बीमारी दोबारा फैल गई थी। एमआरआई में निचली रीढ़ और आसपास की मांसपेशियों में बड़ी संख्या में सिस्ट दिखाई दिए।
पारस हेल्थ उदयपुर के न्यूरोसर्जरी डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. अजीत सिंह के नेतृत्व में 4-5 घंटे चली सर्जरी में माइक्रोस्कोप और लगातार नर्व मॉनिटरिंग की मदद से सिस्ट सावधानीपूर्वक निकाले गए। एनेस्थीसिया एचओडी डॉ. अबीजार और उनकी टीम ने सर्जरी के दौरान सहयोग किया। सिस्ट फटने से होने वाली गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया से बचने के लिए विशेष सावधानी बरती गई।
सर्जरी के तुरंत बाद मरीज के पैर का दर्द ठीक हो गया। अगले दिन वह चलने लगा और दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि स्पाइनल हाइडैटिड बीमारी दोबारा हो सकती है, इसलिए मरीज को लंबे समय तक फॉलोअप और नियमित निगरानी की जरूरत होगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading