24 News Update उदयपुर, 8 जून। मेवाड़ की धार्मिक नगरी उदयपुर में वर्ष 2026 के चातुर्मास आयोजन को लेकर जैन समाज की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति, उदयपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचा और वहां विराजमान समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्यक प्रणम्य सागर महाराजको उदयपुर चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट कर औपचारिक निवेदन किया। समिति अध्यक्ष कुंथुकुमार जैन और सचिव शशिकांत शाह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुनिश्री के समक्ष उदयपुर में चातुर्मास संपन्न कराने की भावना व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समाजजनों ने धार्मिक गतिविधियों और आगामी आयोजनों की जानकारी भी मुनिश्री को दी।समिति से जुड़े पंडित अंकित शास्त्री ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने 14 जून से आयोजित होने वाले सम्यक् ज्ञान शिक्षण शिविर-2026 के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत की, जिस पर मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने शिविर की सफलता और धर्म प्रभावना के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। प्रचार मंत्री विकास गदिया ने बताया कि मुनिश्री ने अपने प्रवचन में उदयपुर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भावना की सराहना करते हुए कहा कि “उदयपुर के श्रद्धालु मुझे उदयपुर ले जाने की भावना लेकर आए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सच्ची श्रद्धा और सकारात्मक भावनाएं कभी व्यर्थ नहीं जातीं तथा जो लोग निष्कपट भाव से धर्मकार्य के लिए संकल्प लेते हैं, उनकी मनोकामनाएं समय आने पर अवश्य पूर्ण होती हैं।यात्रा संयोजक सुमति प्रकाश वालावत और कैलाश गंगवाल ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में शामिल समाजजनों ने मुनिश्री के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा उदयपुर में चातुर्मास आयोजन को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर राजेंद्र अखावत, जिनेंद्र गांगावत, राजेश वैद, माणक लुहाड़िया, सुरेश लूणदिया, नेमीचंद पटवारी, जगदीश जैन, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश गंगवाल और दिनेश गंगवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ विशाल पांडाल निर्माण; 17 जून को डॉ. मोहन भागवत करेंगे संबोधित ‘खुशियों के पल’ बना संवेदनाओं का उत्सव, 750 से अधिक लोगों ने सुनी लक्ष्य माहेश्वरी की प्रेरक कहानी; 25 दिव्यांग अतिथियों के सम्मान ने जीता दिल