24 News Update सलूंबर। जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलूंबर ब्लॉक के दौलपुरा, खरका और कराकला गांवों से नाथ समाज के लोग बामनिया में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब पांच बजे लौटते समय बरोड़ा के समीप सलूंबर मार्ग पर एक पुलिया के पास उनकी ईको कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नीचे बहाव वाली नदी में गिर गई।सूचना मिलते ही झल्लारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में दौलपुरा निवासी वकतनाथ (85) पुत्र दौलतनाथ और उनके छोटे भाई नाथूनाथ (80) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे और एक ही वाहन में सवार थे।कार में सवार अन्य तीन लोग—कराकला निवासी गौतम नाथ (85), ओंकारनाथ (70) तथा खरका निवासी रूपनाथ (75)—गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को सलूंबर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने नगर मे निकली विशाल रैली दिया ज्ञापन, सर्व धर्म संतों की उपस्थिति में हुई धर्मसभा आयोजित कोकापुर-भासोर के जंगलों में लगी भीषण आग