उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई गई कार ने दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 24 न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार इस घटना 26 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजकर 25 मिनट की है। 24 न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार रूपसागर पाल, शिव मंदिर के पास तालाब की मुख्य पाल पर दिनेश कुमार चौधरी की पत्नी कविता चौधरी और पड़ोसी सुशीला देवी पैदल घूम रही थीं। इसी दौरान रॉयल कोचिंग की दिशा से आ रही नीले रंग की स्कॉडा कार जिसका नंबर RJ 27 CQ 1196 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। 24 न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कविता चौधरी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि सुशीला देवी का पैर टूट गया। मौके पर मौजूद पड़ोसी यशपाल पचार के पुत्र अभिषेक ने दोनों घायलों को तुरंत पारस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां कविता चौधरी को बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया है व उनका ओपरेशन चल रहा है।24 न्यूज अपडेट को जानकारी मिली कि घटना स्थल के पास स्थित रॉयल कोचिंग संस्थान के CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर के साथ ही पुलिस को बताया सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए उपलब्ध कराई गई है। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।24 न्यूज अपडेट को पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में पीड़ित दिनेश कुमार चौधरी निवासी अरिहंत नगर, कालका माता रोड ने आज 27 जनवरी को सुखेर थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 व 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान हेड कांस्टेबल भारत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि मामला CCTNS प्रणाली पर दर्ज कर प्रकरण संख्या अंकित की गई है तथा फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation JSR राज्य स्तरीय एडवोकेट प्रीमियर लीग : उदयपुर बार एसोसिएशन ‘ए’ टीम विजेता, जोधपुर हाईकोर्ट उपविजेता उदयपुर के कर्नल आदित्य जोशी को विशिष्ट सेवा मेडल राष्ट्र ने चिकित्सा सेवा और सैन्य समर्पण को दिया सम्मान