24 News Update उदयपुर। फील्ड क्लब खेल मैदान पर रविवार को खेले गए JSR राज्य स्तरीय एडवोकेट क्रिकेट प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में उदयपुर बार एसोसिएशन की ‘ए’ टीम ने जोधपुर हाई कोर्ट बार एडवोकेट्स को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।बार एसोसिएशन के महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उदयपुर बार एसोसिएशन ‘ए’ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुरुआती बल्लेबाज चेतन चौधरी एवं चेतन नागदा ने शानदार शुरुआत करते हुए 12.3 ओवर में 112 रन जोड़े। चेतन नागदा ने 67 रन की आकर्षक पारी खेली, जबकि चेतन चौधरी ने 42 रन बनाए। पूरी टीम 19 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोधपुर हाई कोर्ट की टीम ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन चेतन चौधरी की सटीक गेंदबाजी ने रन गति पर अंकुश लगाया। अंतिम ओवर में 12 रन की जरूरत थी, लेकिन चेतनदास वैष्णव एवं युद्धराज की धारदार गेंदबाजी के सामने जोधपुर की टीम 142 रन पर सिमट गई और उदयपुर ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया। फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेतन चौधरी को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सर्वाधिक रन के लिए चेतन नागदा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का अवार्ड जयपुर टीम के खिलाड़ी को प्रदान किया गया।समापन समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री फरजंद अली, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डबल एजी प्रवीण खंडेलवाल एवं नाथूसिंह, बार काउंसिल सदस्य सचिन आचार्य, राव रतन सिंह, जयशंकर राय (JSR गणेश फाउंडेशन) तथा श्रीमती वंदना शर्मा उदावत उपस्थित रहे। न्यायाधिपति श्री फरजंद अली ने विजेता ट्रॉफी उदयपुर बार एसोसिएशन के कप्तान देवेंद्र सिंह झाला को तथा उपविजेता ट्रॉफी जोधपुर टीम के कप्तान को प्रदान की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया ने बताया कि टूर्नामेंट में सहयोग देने वाले वंडर सीमेंट, JSR गणेशाय फाउंडेशन, दीपक परिहार, भगवान वैष्णव, नरेश भावदीय, महेश धर्मावत तथा फील्ड क्लब उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीमाली को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले 65 से अधिक अधिवक्ताओं को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र सेठ ने किया, जबकि समापन अवसर पर महासचिव लोकेश गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूचना केंद्र पर उपनिदेशक गौरीकान्त शर्मा ने किया ध्वजारोहण लहराती आई तेज रफ्तार स्कॉडा ने दो महिलाओं को कुचला, चालक कार छोड़कर फरार, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा, CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज