24 News Update उदयपुर। महिला उद्यमियों को कारोबार का बड़ा मंच उपलब्ध कराने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कैट उड़ान एग्ज़ीबिशन 2.0’ का शुक्रवार को सॉलिटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट में रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, नीलम विजयवर्गीय, सुमन गोयल, रजनी डांगी, अलका मूंदड़ा, डॉ. निशा अग्रवाल, वर्ता श्रीमाली, मुक्ता श्रीमाली, डॉ. स्वीटी छाबड़ा, रेखा नवलखा, मंजू फत्तावत एवं तारिका भानुप्रताप सिंह सहित अनेक अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं आयोजन अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रदर्शनी में उदयपुर सहित विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां बुटीक, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर, लाइफस्टाइल, फूड प्रोडक्ट्स, गिफ्ट आइटम सहित अनेक स्थानीय और हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और पहले ही दिन स्टॉलों पर अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन 11 जुलाई को ज्योतिष परामर्श शिविर आयोजित होगा, जिसमें अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, फेस रीडिंग, मोबाइल नंबर एवं जन्मपत्री विश्लेषण जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शाम को देशभक्ति विषय पर “हम हिन्दुस्तानी” स्टेज डांस प्रतियोगिता होगी। वहीं 12 जुलाई को बच्चों के लिए लिटिल मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कैट वूमेन विंग की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं साक्षी भट्ट के संयोजन में पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 55 मीडिया कर्मियों को ‘मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमोद सोनी, मनीष श्रीमाल, अंकित मेहता, मुकेश हिंगड़, संजय खाब्या, पवन खाब्या, भूपेन्द्र चौबीसा, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय आचार्य, प्रकाश शर्मा, विप्लव कुमार जैन, आनंद शर्मा, मनु राव, कृतिका चौबीसा, राजेश वर्मा, राजेश कसेरा, अब्बास अली रिजवी, मधुलिका सिंह, सुनील पंडित, चेतन व्यास, रिमझीम शर्मा, दिनेश गोठवाल, फलक सिरोया, सुशील जैन, सुभाष शर्मा, यशवंत सालवी, भरत शर्मा, गोपाल लोहार, जमाल, गौतम श्रीमाली, ऋषभ जैन, आरजे मिनल, रूद्र माली और रजनी कौर सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे। सम्मान चेतना भाटी, रजनी डांगी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, डॉ. सोनू जैन एवं मनीष गलूंडिया ने प्रदान किए।
कैट की कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरड़िया, उर्मिला जैन और मीरा मजूमदार के संयोजन में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी ड्रॉ, हाउजी, प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खरीदारी करने वाले आगंतुकों के लिए विशेष पुरस्कार और डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आयोजन को सफल बनाने में रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरड़िया, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरड़िया, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल और सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय भूमिका निभा रही है।
आयोजकों ने शहरवासियों से 12 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती देने की अपील की।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading