24 News update उदयपुर । औदीच्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, उदयपुर के नवनिर्मित मांगलिक भवन को स्व-समाज एवं अन्य समाजों के मांगलिक कार्यों हेतु उपलब्ध कराने के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रेम औदीच्य ने बताया कि बैठक में भवन के लोकार्पण के बाद बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े नियमों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहन लाल औदिच्य ने की। उन्होंने ने बताया कि लोकार्पण समारोह के पश्चात भवन को मांगलिक कार्यों के लिए आमजन हेतु खोल दिया जाएगा। इसके सुचारू संचालन के लिए बुकिंग राशि और आवश्यक नियमों को तय करने हेतु सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और युवा शक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने भवन संचालन से जुड़ी विभिन्न संभावित स्थितियों पर अपने विचार रखे। समिति सदस्यों द्वारा इन सुझावों के आधार पर तैयार नियमों को आगामी बैठक में अंतिम स्वीकृति के लिए सबके सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के प्रवक्ता प्रेम औदीच्य ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading