24 News Update उदयपुर। शहर के व्यस्त सबसिटी सेंटर क्षेत्र में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पटाखा दुकान को निशाना बनाकर आगजनी की कोशिश की गई। बदमाशों ने दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।घटना रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है। आग धीरे-धीरे दुकान के काउंटर की ओर बढ़ रही थी, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक लोकेश लालवानी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लालवानी ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की और कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया।दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण खतरा बेहद गंभीर था। मालिक के अनुसार दुकान में करीब 50 लाख रुपए का माल रखा हुआ था। यदि आग अंदर तक पहुंच जाती तो विस्फोट की आशंका से बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास भी कई अन्य पटाखा दुकानें और गोदाम होने से जोखिम और बढ़ गया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक युवक पेट्रोल से भरी केन लेकर दुकान के पास आता दिखाई देता है। वह शटर के बाहर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता है और फिर अपने साथियों के साथ वहां से भाग जाता है। प्राथमिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। दुकान मालिक का आरोप है कि पास के खाली प्लॉट पर कुछ लोगों का जमावड़ा रहता है, जिन्हें कई बार समझाइश दी गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और घटना को अंजाम दिया गया।घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी अव्यवस्था की शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया कल उदयपुर में, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर का पद छोड़ संयम मार्ग पर अग्रसर, कोमल जैन 6 मई को लेंगी दीक्षा