24 News Update उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बड़ी मस्जिद के आगे की बताई जा रही है, जहां गाली-गलौज के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। खांजीपीर नूरी चौक निवासी मोहम्मद रजा (40) ने सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पुत्र और उसका दोस्त इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी रजा ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया। हमला सीने पर किया गया था, लेकिन चाकू कंधे पर लगने से वह गंभीर हादसे से बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। सवीना थाना पुलिस ने आरोपी रजा सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सवीना थाने के सहायक उप निरीक्षक (सउनि) श्री भीमराज कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शराब के नशे में युवक से मारपीट, हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज पुलिसकर्मी से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला, फतहनगर थाने में केस दर्ज