24 News update उदयपुर। उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। घटना वासनी खुर्द गांव की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर अभद्रता और हमला किया।फतहनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कांस्टेबल रणजीत सिंह (1535), निवासी लुणावतों का वास, थाना आळेगणा हाल कार्यरत पुलिस थाना फतहनगर ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि रमेश गुर्जर, शांतिलाल गुर्जर, खेमराज गुर्जर, चुन्नीलाल गुर्जर सहित 3-4 अन्य लोगों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 121(1), 132, 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच फतहनगर थाने के हैडकांस्टेबल कमलेन्द्र सिंह (573) को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता पर चाकू से हमला, सवीना थाने में केस दर्ज सुकन्या समृद्धि योजना में लाभ का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी, डबोक थाने में मामला दर्ज