24 News Update डूंगरपुर। सरोदा थाना पुलिस ने शादी से एक दिन पहले कुएं में कूदकर जान देने वाली युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिवराजपुर गांव का है, जहां 19 अप्रैल को होने वाली शादी से एक दिन पहले 18 अप्रैल को दुल्हन स्नेहा उर्फ नेहा का शव गांव के एक कुएं में मिला था।ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमीसरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता नारायण प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी नेहा की 19 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन 18 अप्रैल को उसका शव कुएं में मिला। परिजनों ने युवती की मौत पर संदेह जताते हुए अज्ञात व्यक्ति पर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था।प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग का खुलासापुलिस ने जांच के दौरान कॉल डिटेल और पारिवारिक बयानों के आधार पर सूरजगांव निवासी मनोज पुत्र गौरीशंकर चौबीसा को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि स्नेहा और मनोज के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन शादी तय होने के बाद नेहा ने मनोज से बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज मनोज ने नेहा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।मजबूरी में उठाया कदमजांच में यह भी सामने आया कि मनोज की ब्लैकमेलिंग से परेशान नेहा ने 18 अप्रैल को शादी से एक दिन पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में नाबालिग लड़के की शादी रुकवाई गई: चाइल्ड लाइन, पुलिस और सृष्टि सेवा समिति की संयुक्त कार्रवाई डूंगरपुर के शिव मंदिर से 5 लाख का शिखर चोरी, CCTV में दिखे 2 युवक – आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े