24 News Update उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 225/2026 में धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:25 बजे आपणी ढाणी रोड, प्रतापनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।कार्रवाई के दौरान आरोपी लक्ष्मण गुर्जर पुत्र भुराजी गुर्जर, उम्र 48 वर्ष, निवासी बडियार (थाना मावली), हाल कचन काटे के पीछे ठोकर चौराहा, प्रतापनगर को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी द्वारा सट्टा गतिविधि से एक व्यक्ति को अनुचित लाभ और अन्य को अनुचित हानि पहुंचाई जा रही थी। मौके से कुल 250 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह द्वारा की गई, जबकि मामले की जांच नरपत सिंह को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी रजिस्ट्री गिरोह पर कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार—पुश्तैनी जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान सामग्री बेचते आरोपी पर कार्रवाई