24 News Update उदयपुर। गोगुन्दा थाना पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध दूध कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले का बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मामले को लूट और रंजिश आधारित सुनियोजित हत्या प्रयास बताया है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। ऐसे दिया गया वारदात को अंजामप्रकरण के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिश पालीवाल ने रिपोर्ट दी कि उनके बड़े पापा शंकरलाल पालीवाल (65) गत 2 अप्रैल की शाम वणी गांव से दूध लेकर गोगुन्दा लौट रहे थे। इसी दौरान आशापुरा होटल से पहले तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर रोक लिया।आरोपियों ने पहले पैसे की मांग की और विरोध करने पर चाकू से पैरों, हाथों और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शंकरलाल सड़क पर गिर पड़े, जबकि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना में चाकू पीड़ित की पीठ में फंसा रह गया था। 100 से अधिक CCTV कैमरों से खुला राजपुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गोगुन्दा, जसवंतगढ़, बेकरिया, सायरा, ईसवाल, उदयपुर, झाड़ोल और ओगणा क्षेत्र में लगे करीब 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और पुराने अपराधियों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और पूरी साजिश का खुलासा किया। रंजिश बनी हत्या प्रयास की वजहजांच में सामने आया कि पीड़ित शंकरलाल पालीवाल और मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह दोनों दूध का व्यवसाय करते हैं और एक ही क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।शंकरलाल का कारोबार बेहतर चलने से लक्ष्मण सिंह उनसे रंजिश रखने लगा। इसी ईर्ष्या और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते उसने हत्या की योजना बनाई। एक लाख रुपए में तय हुई सुपारीपुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह ने अपने पुराने परिचित मनोहर सिंह से संपर्क कर हत्या की योजना बनाई।इसके बाद मनोहर सिंह ने मनीष गमेती को एक लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात को अंजाम देने का सौदा तय किया। मनीष ने आगे विरेन्द्र सिंह उर्फ विजु बन्ना और टिकमचंद को शामिल किया। इसके बाद सभी आरोपी 2 अप्रैल की शाम वणी गांव के आसपास सुनसान इलाके में छिपकर शिकार का इंतजार करते रहे और जैसे ही शंकरलाल वहां से गुजरे, हमला कर दिया गया। गिरफ्तार व फरार आरोपीपुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है— लक्ष्मण सिंह (मुख्य साजिशकर्ता), निवासी वणी, थाना गोगुन्दा, टिकमचंद, निवासी रामा, थाना सुखेर जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं— मनीष गमेती, विरेन्द्र सिंह उर्फ विजु बन्ना मनोहर सिंह इनके नाम हैं।पुलिस टीम की सक्रिय भूमिकाथाना गोगुन्दा थानाधिकारी श्री श्याम सिंह पु.नि., थाना झाड़ोल थानाधिकारी श्री फेलीराम, सउनि श्री हरिसिंह, सउनि श्री विनेश कुमार, सउनि श्री भरत सिंह, हेड कांस्टेबल श्री रघुनाथ (1101), कांस्टेबल श्री भूपेन्द्र सिंह (387) (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री प्रदीप कुमार (3083) (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री सत्यनारायण (1316) (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री राजेन्द्र (1940) (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री विरेन्द्र (2413) (विशेष भूमिका), कांस्टेबल श्री नारायण सिंह (1745), कांस्टेबल श्री रामस्वरूप (1274), कांस्टेबल श्री योगेन्द्र (1080), कांस्टेबल श्री सतीश (1313), कांस्टेबल श्री दीपेन्द्र (1391), कांस्टेबल श्री परमार (1655), कांस्टेबल श्री प्रताप सिंह (1598), कांस्टेबल श्री शिवसिंह (831) एवं साइबर सेल उदयपुर से श्री लोकेश रायकवाल। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निर्माणाधीन मकान से सरिया व इलेक्ट्रिक सामान चोरी हाईकोर्ट ने पीजी काउंसलिंग में बाहरी आरक्षित अभ्यर्थियों को राहत से किया इनकार