24 News Update फतहनगर। उदयपुर पुलिस के फतहनगर थाना क्षेत्र में कार रुकवाकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 84/2026 में धारा 115(2), 126 तथा 190, 191(2), 324(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना आळेगणा का खेड़ा क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने प्रार्थी के भाई फुलचंद कुमावत और उसके साथी फतहसिंह की कार को रुकवाया, उसके साथ तोड़फोड़ की तथा दोनों के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई।प्रकरण में परिवादी मुकेश गोपीलाल कुमावत (28) निवासी आळेगणा का खेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में मिठ्ठूलाल, नाथूलाल कुमावत सहित अन्य आरोपी, सभी निवासी आळेगणा का खेड़ा, फतहनगर को नामजद किया गया है।मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कालूलाल द्वारा की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़ी मात्रा में नकली एप्पल एक्सेसरीज जब्त, आरोपी नामजद स्वराज नगर माछला मगरा से गाड़ी चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज