24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने कॉपीराइट/ट्रेडमार्क उल्लंघन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली मोबाइल एक्सेसरीज जब्त की हैं। मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है, जहां बापू बाजार में छापेमारी के दौरान ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे उत्पादों का खुलासा हुआ।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 148/2026 में धारा 318(4) बीएनएस 2023 तथा ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 की धारा 103, 104 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को एप्पल कंपनी के लोगो (प्रतीक चिन्ह) लगे हुए 7 चार्जिंग केबल और 339 आईफोन बैक कवर बरामद हुए।मौके पर मौजूद कंपनी के प्रतिनिधि संदीप तंवर ने बताया कि जब्त सामग्री असली नहीं है, बल्कि एप्पल कंपनी के उत्पादों की नकल कर उस पर कंपनी का ट्रेडमार्क लगाकर तैयार की गई है।मामले में जोरा राम पिता मांगा राम चौधरी (31) निवासी बीएसएनएल ऑफिस रोड, सेक्टर-4, हिरणमगरी, उदयपुर को नामजद किया गया है। मामले की जांच अधिकारी उप निरीक्षक लादूराम द्वारा की जा रही है। मामला दिनेश पाटीदार उनि थाना सूरजपोल की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवक का अपहरण कर मारपीट, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज कार रुकवाकर तोड़फोड़ व मारपीट, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज