24 News Update उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर एक दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी लाकेश चौधरी, निवासी अरिहंत विहार, पुरोहितों की मादड़ी (थाना प्रतापनगर) ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उसे कुवैत में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। आरोप है कि उसे विदेश भेजने के बाद वहां कोई उचित नौकरी नहीं मिली, बल्कि चपरासी स्तर की भी व्यवस्था नहीं हो पाई।पीड़ित किसी तरह वापस भारत लौटा और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।मामले में कल्पना पटेल पत्नी पंकज पटेल और पंकज पटेल पुत्र गौतमलाल पटेल, निवासी जवास (तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर) को नामजद किया गया है।सूरजपोल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश चन्द्र कर रहे हैं, जो पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संत परम्परा ने भारतीय समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का सांस्कृतिक दर्शन – प्रो. सारंगदेवोत घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस