24 News Update उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी अभिषेक मीणा (36), पुत्र रामचन्द्र मीणा, निवासी शिव गौरक्षा नगर, मॉडल टाउन, मालवीय नगर जयपुर हाल प्लॉट नं. 3A, जय श्री नगर, अम्बाफला तितरड़ी ने रिपोर्ट दी कि उनकी यामाहा मोटरसाइकिल नंबर GJ-18-AQ-4604 को 26 अप्रैल की सुबह करीब 2:43 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर से चोरी कर लिया।घटना का पता चलने के बाद परिवादी ने 3 मई 2026 को सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम कल से