उदयपुर, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के पहले चरण में गुरुवार को उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में 63.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पंचायत समितियों में नाई क्षेत्र 79 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि मावली में सबसे कम 55.32 प्रतिशत वोट पड़े। पहले चरण में जिला परिषद के 25 निर्वाचन क्षेत्रों और पंचायत समितियों के 160 वार्डों के लिए मतदान कराया गया। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 65 और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 435 प्रत्याशी मैदान में हैं। गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के इंतजाम किए। दोपहर बाद बढ़ी मतदान की रफ्तार जिले में सुबह 10 बजे तक 10.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 34.94 प्रतिशत पहुंचा और अपराह्न 3 बजे तक 48.86 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिए। शाम 6 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 63.81 रहा। अंतिम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नाई में 79 प्रतिशत, झाड़ोल में 73.50, फलासिया में 71, गिर्वा में 68.11, ओगणा में 61.93, वल्लभनगर में 60.91, घासा में 61.05, भींडर में 59.93, कुराबड़ में 57.14 और मावली में 55.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। युवाओं से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। वहीं बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मतदाताओं ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। गोटिपा निवासी संतोष कुंवर डायलिसिस पर होने के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आदर्श मतदान केंद्रों पर छाया, बैठने और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। एनएसएस और स्काउट के स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा अन्य जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग दिया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालती रहीं। ग्रामीण मतदाताओं की भागीदारी के साथ पहले चरण का मतदान पूरा हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चौराहे के उद्घाटन पर भाजपा में विवाद, विधायक ताराचंद जैन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा—उन्हें नहीं बुलाना राजनीतिक शिष्टाचार और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत इजरायली युवती का खोया हुआ पासपोर्ट, नकदी, क्रेडिट कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद कर किए सुपुर्द