24 News Update उदयपुर। समाजहित में सतत कार्यरत सिंधु सामूहिक सेवा समिति द्वारा वर्ष 2016 से प्रारंभ की गई सामूहिक पिंडदान यात्रा की श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में समिति की 16वीं सामूहिक पिंडदान यात्रा आज प्रातः उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से 60 श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुई। अब तक समिति 15 सफल यात्राएं संपन्न करा चुकी है।यह यात्रा 22 फरवरी तक चलेगी, जिसमें जयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा और डूंगरपुर सहित विभिन्न शहरों के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। समिति का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, दिखावे और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हुए सीमित व्यय में पूर्ण विधि-विधान व धार्मिक शुद्धता के साथ पिंडदान संस्कार संपन्न कराना है, ताकि हर वर्ग के परिवार इस पुण्य कार्य का लाभ ले सकें।समाज के लिए वरदान बनी यात्रासमिति सदस्य जगदीश निचलानी ने बताया कि सामूहिक आयोजन से मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और सादगी का संदेश समाज तक पहुंचता है। अब तक 1000 से अधिक परिवार इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे विभिन्न शहरों के लोगों के बीच आपसी एकता सुदृढ़ हुई है।राधा किशन खतुरिया द्वारा भोजन, नाश्ता और ठहराव की उत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे सभी श्रद्धालु सहजता से संस्कार संपन्न कर सकें।पूरी यात्रा के दौरान सेवा व मार्गदर्शन हेतु श्याम निचलानी, अशोक खतुरिया, राधाकृष्ण खतुरिया, महेश राजानी और मानसी खतुरिया उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। समिति की यह पहल संगठित प्रयासों से परंपराओं के सुलभ, सरल और सशक्त निर्वहन का प्रेरक उदाहरण बन रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आठवीं की परीक्षा कल से, आज से, पाँचवीं का मूल्यांकन कल से शुरू आकाश इंस्टीट्यूट उदयपुर का जेईई मेन में जलवा, 4 छात्रों की धमाकेदार कामयाबी, गार्गी पालीवाल टॉपर