24 News Update उदयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में एक बार फिर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के उदयपुर केंद्र ने उत्कृष्टता का परचम लहराया है। आकाश इंस्टीट्यूट, उदयपुर के चार छात्रों ने JEE Main 2026 (सेशन-1) में लगभग परफेक्ट परसेंटाइल हासिल कर संस्थान की शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है।गार्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल के साथ टॉपर बनकर उदयपुर का नाम रोशन किया। उनके बाद रितिक चौहान (99.59), अनिल धाकड़ (99.25) और नमन जैन (99.12) ने शानदार प्रदर्शन किया। फिजिक्स और मैथमेटिक्स में 99 परसेंटाइल के आंकड़े इन उपलब्धियों को और खास बनाते हैं। परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी को जारी किए।इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि ये नतीजे छात्रों के समर्पण और आकाश के सुदृढ़ अकादमिक इकोसिस्टम का प्रमाण हैं। छात्रों ने सफलता का श्रेय अनुशासन, निरंतर अभ्यास, संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित सिम्युलेटेड टेस्ट को दिया। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन के माध्यम से छात्र राष्ट्री य प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सहित सरकारी संस्थानों में प्रवेश पाते हैं और यही परीक्षा उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले की राह भी दिखाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 16वीं सामूहिक पिंडदान यात्रा में 60 श्रद्धालु हुए रवाना जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का अवसर, 21 को परिचय वार्ता, 22 से 28 तक सात दिवसीय शिविर