24 News Update जयपुर, 24 अप्रैल। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 6 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाने का निर्णय लिया है।मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06543/06544 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब बढ़ाकर:यशवंतपुर से 06 मई 2026 से 10 जून 2026 तक (06 ट्रिप)बीकानेर से 09 मई 2026 से 13 जून 2026 तक (06 ट्रिप) किया जाएगा।रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस स्पेशल ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सभी स्टॉपेज पहले की तरह ही रहेंगे।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी और गर्मी के मौसम में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी: कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत, 60% हुआ DA डिस्कॉम चेयरपर्सन आरती डोगरा को राहत, एसीबी जांच पर हाईकोर्ट की रोक