24 News Update जयपुर। केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगा।इस निर्णय के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। बढ़े हुए डीए का लाभ करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।सरकार ने भुगतान व्यवस्था भी स्पष्ट कर दी है। कर्मचारियों को मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान शुरू होगा, जबकि 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक की एरियर राशि उनके जीपीएफ खातों में जमा कराई जाएगी। वहीं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से ही बढ़े हुए डीए का सीधा नकद लाभ दिया जाएगा।इस फैसले से राज्य सरकार पर सालाना लगभग 1156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़ाया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने परंपरा के अनुसार समान निर्णय लिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर-वीडियो मामला: 4 आरोपी कोर्ट में पेश यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के 6 अतिरिक्त फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत