• कैट विमेन विंग उदयपुर एवं भारतीय सेवा संस्थान का संयुक्त कार्यक्रम, 11 महिलाओं को मिला ‘शक्तिस्वरूपा सम्मान’
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं मिस्ड कॉल द्वारा जताई खुशी

24 News Update उदयपुर, 13 अप्रैल। भारतीय सेवा संस्थान एवं कैट विमेन विंग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियंबकी अनुमोदना स्वरूप “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र (नारी नेतृत्व की ओर)” विषय पर रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरएनटी मेडिकल कॉलेज) के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मातृशक्ति-कन्या वंदन’ के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 महिलाओं को ‘शक्तिस्वरूपा सम्मान’ भी प्रदान किया गया।
कैट विमेन विंग अध्यक्ष एवं नेशनल कोर कमेटी नेशनल विंग मेंबर विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महिलाओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने, उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से होने जा रहे इस आयोजन में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ इस अवसर पर भरतपुर जिले के नगर क्षेत्र की पूर्व विधायक डॉ. अनिता गुर्जर, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, कैट विमेन विंग उदयपुर की प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी गलुण्डिया तथा मेवाड़ हाईटेक इंजीनियरिंग की डायरेक्टर रीना राठौड़, आर एन टी कॉलेज की कीर्ति सिंह, मुख्य वक्ता रही।
भारती सेवा संस्थान की डायरेक्टर मोनिका मुंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भरतपुर नगरीय क्षेत्र और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनीता गुर्जर ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक पहल नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन, 2023) पर विशेष चर्चा की गई गौरतलब है कि यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33 प्रतिशत) सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है। सितंबर 2023 में पारित इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में उन्हें सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है। इस अधिनियम को देश में महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की स्टेट उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि कि नारी शक्ति सृष्टि की आधारशिला है। माँ के रूप में वह संस्कारों की जननी, बेटी के रूप में भविष्य की आशा और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति एवं परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है। आज जब भारत में महिलाओं की भागीदारी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में निरंतर बढ़ रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस कानून के शीघ्र क्रियान्वयन के समर्थन में कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने में सहयोग कर सकेंगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रीना राठौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज जब समय आ गया है कि विकसित भारत के लिए महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुरुष के साथ चले तो यह आरक्षण बिल एक मील का पत्थर साबित होगा और 2047 के विकसित भारत का सपना माननीय प्रधानमंत्री का जो है वह सच होगा

कार्यक्रम की विशेषता यह भी होगी कि समाज, शिक्षा, उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 11 महिलाओं एवं युवतियों -तिथि बोहरा, डॉ. सोनू जैन, डॉ. गुनीत मूंगा, आकृति मलिक,साक्षी भट्ट,कृति शर्मा,भूमिका कुमारी गर्ग, शीतल अग्रवाल, स्नेहा बाबेल, शिवानी मेनारिया, योगिनी शाह को “शक्तिस्वरूपा सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पुष्पा कोठारी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनल सिंघवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व वक्ता हंसा माली सहित कई महिलाओं ने इसकी पूरी-पूरी प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त हुई है

कार्यक्रम में मोनिका सिंघटवाडिया, नैना जैन, चयनिका गलूंडिया रुचि चोरडिय़ा, योगिनी शाह, रितु भटनागर, कविता श्रीवास्तव, उर्मिला जैन, नैना नेहा जैन, कंचन सोनीसहित 500 महिलाओं ने भाग लिया। स्वागत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया धन्यवाद डॉ सोनू जैन ने ज्ञापित किया कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद सोनिका जैन ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading