24 News Update बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को सेंट पॉल स्कूल के बाहर विशेष अभियान चलाया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए राजतालाब थाना पुलिस ने करीब 40 वैन और ऑटो को जब्त किया। इन वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस प्रमाण-पत्र की कमी, परमिट संबंधी अनियमितताएँ और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसे गंभीर दोष पाए गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जांच के दौरान बच्चों की क्षमता से अधिक संख्या में वाहनों में बैठाना, बिना वैध दस्तावेज़ संचालन और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने जैसी लापरवाहियाँ उजागर हुईं। सभी वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल विलियम कटारा ने स्पष्ट किया कि स्कूल का इन वाहनों से कोई एग्रीमेंट नहीं है और परिजन स्वयं परिवहन की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों और ड्राइवरों को पहले ही दस्तावेज़ सही रखने और नियमों का पालन करने के लिए सूचित किया गया था।पुलिस का यह कदम साफ संकेत देता है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएलओ पर जानलेवा हमला और लूट: 17 दिन से फरार आरोपी संजय गिरफ्तार उदयपुर में ड्राइवर का काम कर रहा था महिला टीचर की हत्या का आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड, 5 महीने बाद गिरफ्तार, आर्मी ट्रेनिंग लेकर पुलिस को देता रहा चकमा