Site icon 24 News Update

कनेरा बालिका विद्यालय में 38 बालिकाओं को मिलीं साइकिलें, सरपंच व जनप्रतिनिधियों,मौजूदगी में हुआ आयोजन

Advertisements

24 News Udpate निम्बाहेडा (कविता पारख) रा.बालिका उ.मा.विधालय कनेरा में राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा 9 में अध्ययनरत 38 छात्राओं को साइकिलें वितरण करने के दौरान उपस्थित सरंपच ,जनप्रतिनिधियों,विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति विधालय एसडीएमसी के सदस्यों विधालय स्टाफॅ की मौजूदगी में आयोजन विधालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सपन्न हुआ।
राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेरा में कक्षा 9 की 38 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय सरपंच रामचन्द्र मालवीय , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड एंव सोहन लाल बम्बोरिया , राहुल जैन, अर्जुन धाकड, आषीष दाणी आदि जनप्रतिनिधियों का विद्यालय स्टाफॅकर्मियों द्वारा अतिथियों का उपरना औढाकर स्वागत एंव अभिनंदन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति विधालय एसडीएमसी के सदस्यों सहित कई अभिभावक और शिक्षक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मौजूद रहे।
शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प इस अवसर पर ग्राम कनेरा सरपंच राम चन्द्र मालवीय ,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड एवं विधालय एसडीएमसी सदस्यो ने राज्य सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नियमित रूप से विद्यालय आकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित गणमान्य जन और स्टाफ कार्यक्रम में अभिभावक सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी 38 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं और उपस्थित अतिथियों ने उनके सुखद भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version