24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड श्री नितिन जैन के निर्देशन में संचालित शैक्षणिक उन्नयन कक्षाओं में आज दिनांक 09.06.2026 को आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु द्वारा विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा साझा की तथा कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट द्वारा संचालित निःशुल्क कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति परीक्षाओं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कुल 98 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है, जो इस पहल की सफलता और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। साथ ही वर्तमान में वंडर सीमेंट रूरल डवलपमेन्ट सेंटर पर प्रतियोगी परीक्षा CET 2nd ग्रेड, रीट, राजस्थान पुलिस, पटवार, ग्राम विकास अधिकारी की निःशुल्क कक्षाएं संचालित है। कार्यक्रम का संयोजन ब्लाॅक मुख्य षिक्षा अधिकारी निम्बाहेड़ा श्री अरविंद मूंदड़ा के द्वारा किया गया। इस दौरान आरएएस प्रशिक्षुओं ने वंडर सीमेंट लि. के नींव इनिशिएटिव के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित! वंडर सीमेंट लिमिटेड की पर्यावरण जनसुनवाई सम्पन्न