24 news Update नई दिल्ली। अफगानिस्तान से एक 13 वर्षीय लड़का हवाई जहाज के लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट में छुपकर भारत आ गया। यह घटना रविवार, 21 सितंबर की है। लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, KAM एयरलाइन की फ्लाइट RQ-4401 काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे रवाना हुई और सुबह 10:20 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर उतरी। लैंडिंग के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने विमान के पास एक बच्चे को घूमते देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। CISF ने लड़के को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसने यह कदम जिज्ञासा के कारण उठाया। वह देखना चाहता था कि हवाई जहाज से इस तरह यात्रा करना कैसा होता है। अधिकारियों के अनुसार, लड़का काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा चकमा देकर किसी तरह विमान के पिछले लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट में घुस गया था। सुरक्षा जांच में वहां से एक छोटा लाल रंग का स्पीकर भी मिला, जो वह अपने साथ लाया था। उसी दिन लड़के को उसी फ्लाइट से अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया।

एजेंसियां हैरान – कैसे बच गया बच्चा
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विमान के लैंडिंग गियर के पास छुपकर यात्रा करना जानलेवा होता है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान माइनस 40 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और ऑक्सीजन की कमी से कुछ ही मिनटों में बेहोशी या मौत हो सकती है। दुनियाभर में ऐसे मामलों में जीवित बचने की संभावना केवल 20% के आसपास होती है।

2021 की यादें ताजा
अफगानिस्तान से भागने के ऐसे खतरनाक प्रयास पहले भी सामने आए हैं। अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग देश छोड़ने के लिए हामिद करजई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उस दौरान अमेरिकी मिलिट्री प्लेन में चढ़ने की कोशिश में कई अफगान नागरिक विमान के पहियों से लटक गए थे और उड़ान भरते ही आसमान से गिरकर उनकी मौत हो गई थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading