24 न्यूज अपडेट जयपुर, 18 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने आभार जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने श्री देवनानी को बताया कि राजस्थान की कल्याणकारी राज्य सरकार द्वारा संस्था के लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड रुपए अनुदान दिये जाने की घोषणा की है। संगठन ने इसके लिए अध्यक्ष श्री देवनानी, मुखमन्त्री श्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभावी संगठन है। युवा पीढी में राष्ट्र प्रथम की भावना व उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संगठन को निरन्तर कार्य करना होगा। संगठन युवा पीढी में नैतिक मूल्यों, स्वावलम्बन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन करें। श्री देवनानी ने युवाओं के विकास के लिए स्काउट गाइड को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बताते हुए कहा कि युवा पीढी में संस्कार निर्माण के लिए संगठन को कार्य करना चाहिए। श्री देवनानी के प्रयासों से हुआ हिंदुस्तान स्काउट गाइड का गठनउल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड का गठन 2015 में श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से हुआ था। संगठन के पदाधिकारियों ने बातया कि श्री देवनानी संगठन को निरन्तर आगे बढाने में लगातार प्रोत्साहन देते रहे। संगठन का आज पौधे से वृक्ष बनाने में पूरा योगदान श्री देवनानी का है। संगठन को श्री देवनानी ने दिलायी वित्तीय सहायतासन 2018 में राज्य सरकार में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रहने के दौरान श्री देवनानी ने संगठन को गतिविधियों के लिये वित्तीय सहायता प्रदान कराये जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उस समय श्री देवनानी ने संगठन को राज्य सरकार से एक करोड रूपर्यं राशि की सहायता उपलब्ध करवायी थी। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि उस वित्तीय सहायता से संगठन को खड़े करने में मद्द मिली। वर्तमान में संगठन को चार करोड रुपये की अनुदान राशि की पहल भी श्री देवनानी ने की। लगभग 7 लाख सदस्य संगठन जुडे हुए हैवर्तमान में संगठन से 6 लाख 70 हजार सदस्य जुड़े हुए है। साथ ही 1 लाख 38 हजार शिक्षकगण संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य है। सन 2018 में संगठन से 2 लाख 40 हजार स्काउट गाइड रोवर रैंजर सदस्य थे। विगत 6 वर्षों में हिंदुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने अपने सदस्यों में तीन गुना से अधिक वृद्धि की है। सन 1950 से कार्यरत अन्य संगठन भारत स्काउट गाइड के लगभग 14 लाख सदस्य है। अभी हॉल ही में बजट में 4 करोड अनुदान राशि दिये जाने की घोषण होने पर संगठन के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली राशि से संगठन को मजबूती मिलेगी और लगभग 150 परिवारों को इससे आर्थिक सुरक्षा भी मिल सकेगी अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहै। सभी मिल-जुलकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर राज्य सचिव श्री नरेंद्र औदिच्य, राज्य संगठन आयुक्त श्री रिपुदमन सिंह गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक सचिव समन्वयक श्री विजय दाधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज कुमार त्रिवेदी सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे। शनिवार को भी चलेगी सदन की बैठक16वीं राजस्थान विधान सभा के द्वितीय सत्र की बैठक शनिवार 20 जुलाई को भी होगी। अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाईपलाईन से 1 लाख नए घरेलू गैस कनेक्शन देगी सरकार, 2 हजार किमी लंबी गैस लाईन बिछेगी, राज्य में 3 लाख 9 हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन जारी, जयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, बूंदी, अजमेर और पाली में 2 हजार किलोमीटर लंबी गैस पाईपलाईन का रोडमैप तैयार…..लेकिन गैस के नाम पर फोन आए तो साइबर फ्रॉड से सावधान निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर के भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र द्वारा 07 अगस्त को भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजन तथा संगीत कार्यक्रम का होगा आयोजन