24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शोभायात्रा में कलश यात्रा और झांकियों ने लुभाया, युवाओं ने किया अखाड़ा प्रदर्शनउदयपुर। हनुमान जयंती पर मंगलवार को मंशापूर्ण मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा की धूम रही। बग्गी में विराजित 551 मीटर लंबी पाग आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने जगह-जगह पाग पर फूल बरसाए और दर्शन किए। शोभायात्रा के बाद पाग मंशापूर्ण हनुमानजी को धारण कराई गई। शोभायात्रा में महिलाएं कलश धारण किए चलीं तो वहीं युवा अखाड़ा प्रदर्शन करते चल रहे थे। भजनों की धुन पर बच्चे से लेकर युवा झूमते-नाचते हुए बजरंग बली के जयकारे लगा रहे थे। बदनौर की हवेली स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो रावजी का हाटा, रंगनिवास, भटियानी चोहट्टा, जगदीश मंदिर होते हुए वापस मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंची और भगवान को पाग धारण कराई गई। शोभायात्रा में बग्गी में विराजित 551 मीटर लंबी पाग सबसे आकर्षण का केन्द्र रही। मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि शाम को मंशापूर्ण हनुमानजी की महाआरती होगी। पूर्व राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल होकर मंशापूर्ण हनुमानजी की आरती करेंगे। महाआरती में हजारों भक्त शामिल होंगे। वहीं गुलाब बाग रोड स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायाम शाला में महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें करीब 50 हजार भक्त महाप्रसाद जी का लाभ लेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोर्ट में मतदान दिवस 26 अप्रेल को अवकाश घोषित शादी में ठाकुरजी ने भरा मायरा, सहेली बनी निमित्त