24 न्यूज अपडेट सलूम्बर । स्वास्थ्य संबंधी समीक्षात्मक बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सलूम्बर डॉ. जे.पी बुनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मौसमी बीमारियों, लू-तापघात, केपीआई, सम्पर्क पोर्टल, ई-फाईल, एनटीसीपी कार्यक्रम/सीओटीपीए, आरबीएसके तथा एनीमिया मुक्त कार्यक्रम आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पीसीटीएस संबंधित डाटा एवं विभागीय गतिविधियों की उपलब्धि का आंकलन जिसमें खण्ड सराडा प्रथम स्थान पर रहा। प्रत्येक माह खण्ड की रेकिंग की जायेगी। वहीं जनसंख्या स्थायीकरण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य के प्रति सजग किया। सीओटीपीए के अन्तर्गत 05 अप्रेल-2024 से 24 अप्रेल-2024 तक कुल 327 विद्यालयों में अवेरनेस, तम्बाकु सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अन्तर्गत 36624 बच्चों को शपथ दिलाई गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र लोहार ने बताया कि सभी नागरिक एबीडी आईडी एडमिन जीओवी.पद लिंक से बनाये। जिससे भविष्य में हेल्थ रिकार्ड डिजीटीलाइज्ड हो सकें।बैठक में 30 प्लस के नागरिकों को बीपी/शुगर/कैंसर स्क्रीनिंगं सरकारी चिकित्सा संस्थान पर करावें को कहा गया। बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिन्टु कुमावत द्वारा आरसीएच कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की एवं आरसीएच गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने के बारे में बताया गया ।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सलूम्बर डॉ. जे.पी बुनकर द्वारा समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा होने के पश्चात समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधिकार प्रभारीयों को निर्देशित किया गया कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों मे शत प्रतिशत उपलिब्ध एवं प्रगति अर्जित करना सुनिश्चित करें। उक्त समीक्षा बैठक में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. महेन्द्र लोहार जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सिन्टु कुमावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेन्द्र पुरी गोस्वामी, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सलूम्बर डॉ. सम्पत लाल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सराडा डॉ.सुरेश मझडावरिया, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयसंमद डॉ.मनीष पाठक, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी लसाडिया डॉ. अर्पित राव समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामु.स्वा.केन्द्र एवं समस्त खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मां-बाप नहीं रहे, गरीबी के बोझ तले 13 वर्षीय बहन कर रही चार भाई बहनों का भरण पोषण कलेक्ट्रेट आई विशेष योग्यजन महिला की कलेक्टर ने ध्यान से सुनी हर बात