24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, इसी क्रम में सोमवार को भी अश्वनी बाजार में सफाई अभियान की शुरुआत की गई।नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को भी अश्विनी बाजार में सफाई अभियान की शुरुआत नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश एवं नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी द्वारा झाड़ू लगाकर की गई। उप महापौर सिंघवी ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस अभियान में हर शहर वासि को सम्मिलित करना है जिससे यह शहर केवल अभियान के समय ही नहीं अपितु वर्ष पर स्वच्छ एवं सुंदर नजर आए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा भी इस अभियान के तहत हम सबसे अपील की गई है कि हम अपने जीवन में प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे देश के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान करके देश हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अभियान से हम सभी को जोड़ना है और इसमें ज्यादा से ज्यादा देश हित में कार्य करना है।सोमवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा, अश्वनी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष जयेश चंपावत, अजय जेठवानी, सुयश बापना, हुसैन साबुनवाला, वरुण माहेश्वरी आदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन 2 से मावली में मदरसे को आवंटित जमीन को जंगी प्रदर्शन के बाद भूमि निरस्त करने की अनुशंसा