24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने के उद्देश्य से देश के दो साइकिलिस्ट अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे। वर्तमान में चीन में प्रवासरत उदयपुर के मूल निवासी अकबर अली बंदूकवाला ने बताया कि 'स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर' विषय पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वे अपने साथी ऋषभ जैन के साथ साइकिल के सहारे अपने इस सफर की शुरुआत सोमवार 20 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट से करेंगे और 22 जनवरी को भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर के खेरवाड़ा पहुंचेंगे। इसी बीच उदयपुर के डीपीएस स्कूल में इन साइकल यात्रियों का सम्मान किया जाएगा। यहां से 23 को खेरवाड़ा से रवाना होकर नडियाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल पर कुल 1447 किलोमीटर के इस सफर का समापन 26 जनवरी को मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ के बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार में मदद कर रहा मुंबई मेवाड़ संगठन, जीवन सिंघवी मेवाड़ जनशक्ति दल मुंबई संरक्षक नियुक्त निविदा नर्सेज को सरकार निकाले नहीं, बल्कि समायोजित किया जाएं। अल्प वेतन में कार्यरत निविदा नर्सेज को यथावत रखा जाए