24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एसएफएबी बोर्ड की ओर से नियुक्त कर्मचारियों ने आज भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जयपुर से उनके पक्ष की कोई खबर मिलेगी मगर शाम 5 बजे तक कोई सकारात्मक समाचार नहीं मिला। इस बीच कर्मचारियों ने पीएम मोदी, शहर विधायक ताराचंद जैन, असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित राज्यपाल, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर उन्हें बहाल कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उनकी नियुक्ति एसएफएबी बोर्ड के तहत हुई है और दो महीने का वेतन भी अब तक नहीं मिला है। इस मामले में बताया जा रहा है कि यदि कोई हल नहीं होता है तो कर्मचारी होली भी विरोध करते हुए ही मनाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नए ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिकली जारी किए जाएंगे महिला कांस्टेबल के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार