24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। बच्चों में पढाई का किस कदर दबाव है यह आए दिन देखने को मिल रहा है। मामूली बात को लेकर बच्चे डिप्रेशन में आ रहे हैं और आत्महत्या जैसे विचार मन में ला रहे हैं। अगर आपके आस पास भी ऐसा कोई बच्चा है तो उसे समझाइये, बात कीजिए, जरूरत हो तो काउंसलिंग करवाइये, बताइये कि पढाई जिंदगी में सब कुछ नहीं होती। एक परिणाम पूरी जिंदगी तय नहीं करता। परीक्षा के नंबर कभी जिंदगी की दिशा तय नहीं करते। आज भीलवाडा में हुआ एक वाकया सभी अभिभावकों व पूरी सोसायटी के लिए अलार्म बेल है। यहां 9वीं में पढने वाली एक बिटिया ने साइंस का पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में आकर तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। छात्रा को बाहर निकालकर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जिससे मासूम की जान बच गई। भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में गांधी सागर तालाब पर यह मामला हुआ। यहां शास्त्री नगर निवासी एक बिटिया डिप्रेशन में आकर गांधी सागर तालाब में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया और उन्होंने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। छात्रा को तुरंत तालाब से बाहर निकाल इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जिससे उसकी जान बच गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसका साइंस का पेपर था। पेपर बिगड़ जाने के बाद से डिप्रेशन में आ गई थी। आज वोघर से बहन को लंच बॉक्स देने के लिए निकली मगर रास्ते में ही उसने यह कदम उठा लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 49 हजार के सिक्के लेकर नामांकन करने आए दो प्रत्याशी, गिनती में ही निकल गया समय, नहीं हो सका नामांकन कितने भी तूं कर ले सितम, हंस-हंस के सहेंगे हम…