उयपुर। भाजपा उदयपुर देहात का कहना है कि सोशल मीडिया पर राजस्थान सरकार के मंत्री तथा झाड़ोल विधायक बाबू लाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी के बाद उदयपुर निर्वाचित सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी भविष्य के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है व धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होने ही चाहिएं जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने इस बारे में उदयपुर एसपी से फोन पर बात की और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अणदाराम गरासिया, चंद्रशेखर जोशी,राम कृपा शर्मा,जिला महामंत्री नाना लाल अहारी,नरेंद्र सिंह आसोलिया,दीपक शर्मा ,जिला मंत्री अमित कलाल,रमेश जोशी आदि पदाधिकारियों ने कहा की लगातार धमकी देने ,समाज को आतंकित करने का ट्रेंड विगत दो तीन वर्षो में मेवाड़ वागड़ में बढ़ गया हे । कुछ आसामाजिक तत्व एक विशेष राजनीतिक विचारधारा और विचारो से भ्रमित और प्रेरित होकर लगातार समाज को भडक़ाने ,आतंकित करने ओर हिंसक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की मंशा पाल आदिवासी बाहुल्य के क्षेत्र के आदिवासियों को बरगलाने का काम कर रहे हे और अब ये जनप्रतिनिधियों को सीधे टार्गेट कर रहे हे । ऐसे समाज कंटको के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही कर कड़ा संदेश देना जरूरी हो गया है।जिला अध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा की वे इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात कर ऐसे उदयपुर में पनप रही अराजक और अलगाववादी ताकतों को रोकने के लिए रासुका की मांग करेंगे । भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा की धमकी देने वाले युवकों के बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, धरियावद और आसुपुर विधायक के साथ फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट युवकों द्वारा किए गए हैं। उनकी सोशल मीडिया की पोस्टें भी उनकी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित हे जोशी ने कहा की बांसवाड़ा सांसद और विधायक स्पष्ट करें कि क्या वे लोक तंत्र के मंदिर में बैठकर ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्यों का समर्थन करते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सप्ताह भर पहले कोटड़ा में हुई लूटा का खुलसा, 2 अपराधी गिरफतार व 4अन्य वांछित नाबालिग डिटेन कांग्रेस की ट्यूबलाइट जली : भाजपा की दुखती रग पर रख दिया हाथ, कहा-आयड़ सौंदर्यीकरण के नाम पर धोखा, जनता का करोड़ों रूपया जाएगा पानी में, स्मार्ट सिटी और पावर-कट के उठाए मुद्दे