24 News Update Udaipur. अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से जतन संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा केंद्र पुलिस थाना- नाई की विधिक परामोशदाता अनिता प्रजापत द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलीचा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में “बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006” की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह कराना एवं उसमें सम्मिलित होना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दो वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।उन्होंने विद्यार्थियों को विवाह की वैधानिक आयु (बालकों के लिए 21 वर्ष एवं बालिकाओं के लिए 18 वर्ष) की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों, विशेषकर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया। साथ ही बाल हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।साथ ही महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, बच्चों के कानूनी अधिकारों, पोक्सो अधिनियम, बाल श्रम एवं विद्यालय में गरिमा पेटी के प्रभावी उपयोग आदि विषयों पर चर्चा की।सहायक प्रधानाचार्या दीपशिखा अग्रवाल द्वारा महिला अधिकारिता विभाग के इस प्रयास की सराहना की गई और बताया गया कि यह प्रयास बाल विवाह जैसी कुप्रथा से निपटने एवं जागरूकता हेतु एक प्रभावी कदम साबित होगा। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं छात्र-छात्राओं को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है।कार्यक्रम में बलीचा आंगनवाडी से चेतना जी और विद्यालय के अध्यापक- अधियापिका मौजूद रहें! Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का उदयपुर में भव्य स्वागत, Z+ सुरक्षा के बीच दो दिवसीय दौरा शुरू उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त किए